Etawah News: ढेड वर्ष पूर्व आगरा से चोरी की हुई मोटर साइकिल सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

Etawah News: 01 accused arrested, including stolen motorcycle from Agra, two years ago.
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृृत्व में थाना इकदिल पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

Etawah News: 01 accused arrested, including stolen motorcycle from Agra, two years ago.

कल दिनांक 21/22.10.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी/थानाध्यक्ष द्वारा सम्पूर्ण जनपद में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में थाना इकदिल पुलिस टीम द्वारा चितभवन तिराहे पर सघनता से चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक संदिग्ध व्यक्ति चितभवन गाॅव की ओर से शहर की ओर आ रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चितभवन रेलवे पुल के नीचे चितभवन गाॅव की ओर से आने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की गयी। इसी क्रम में चितभवन की ओर से आ रही मोटर साइकिल को रोककर चेक किया गया एवं मोटर साइकिल के प्रपत्र मांगने पर दिखाने में असमर्थ रहा तथा मोटर साइकिल पर अंकित नं0 यूपी 75- 5485 गलत नम्बर प्लेट लगा रखी थी।
मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि उक्त मोटर साइकिल उसके द्वारा विगत डेढ वर्ष पूर्व कैंनरा बैंक के सामने हरीपर्वत से चोरी की थी जिसकी नम्बर प्लेट बदलकर उक्त मोटर साइकिल को चला रहा था तथा मोटर साइकिल वास्तविक नम्बर के सम्बन्ध में उसको जानकारी नहीं है।

बरामदगी-
1.एक मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स (यूपी 75- 5485 फर्जी नम्बर)

अभियुक्त का नाम-पता-
1.गिरजा शंकर शर्मा उर्फ सोनू पुत्र जागेश्वर दयाल नि0 चितभवन इकदिल

Trending News