संवाददाता विजय कुमार
आज प्रतियोगी छात्र मंच के तले छात्रों का गुट पी.सी.एस .2018 में स्केलिंग पर आयोग लिखित रूप से से स्थिति स्पष्ट करने तथा मेंस के लिए 18 गुना तथा साक्षात्कार के लिए 3 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाए। पी.सी.एस ,आर.ओ .,ए .आर .ओ. ,बी.ई.ओ.तथा अन्य परीक्षाओं के लिए अंतिम परिणाम के साथ वेटिंग लिस्ट जारी किया जाए। मूल्यांकन अनुवाद में हिंदी माध्यम वालों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए ,रक्षा अध्ययन तथा समाज कार्य विषय पुनः शामिल किए जाए, 2018 से पाठ्यक्रम एवं परीक्षा प्रणाली में शत् प्रतिशत परिवर्तन से प्रभावित हुए

अभ्यर्थियों को 2 अतिरिक्त अवसर दिया जाए।महिलाओं के 20% के कोटे को केवल उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया जाए।लोअर पी.सी.एस. की भर्तियां यू.पी. पी.सी.एस की तरह हों , नेगेटिव मार्किंग 1/4हो,अन्य राज्यों के परीक्षार्थियों के लिए राज्य चयन में एक कोटा तय करे।इन मांगों को लेकर छात्र संदीप सिंह , आलोक सिंह ,शिव वर्णवाल एवं अमित पांडे ने आयोग के पी.आर.ओ .तथा निजी सचिव को ज्ञापन दिया तथा अन्य प्रतियोगी छात्रों के साथ धरना प्रदर्शन भी किया ।