संवाददाता आशीष कुमार
इटावा: जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि विद्युत पारेषण खण्ड, इटावा के अन्तर्गत 220 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र, सैफई पर आगामी त्यौहारों पर निर्वाध विद्युत आपूर्ति करने के लिए, 220के0वी0 से सम्बन्धित अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 15.10.2020 को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक शट डाउन रहेगा।

इस अवधि में 220के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र, सैफई से पोषित होने वाले 33के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र सैफई, सिमरऊ, करहल, सैफई-प्रथम, द्वितीय, तृतीय, रिम्स, ट्रामा सेन्टर, दिहुली बरनाहल, हवाई पटटी, फतेहपुरा, परासना, हवरा तरणताल, चौपला एवं 132के0वी उपकेन्द्र, जसवन्तनगर, तथा ताखा से पोषित सभी 33के0वी0 उपकेन्द्र रायनगर, शाहजहाँपुर, जसवन्तनगर (शहरी) एवं ग्रामीण, महौला, ताखा भरतिया कोटी, नगरिया सरावा, आदि से निकलने वाले पोषकों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जनसाधारण से जनसहयोग की प्रत्याशा में।