Etawah News: इटावा पुलिस द्वारा लूट/डकैती की योजना बनाते हुए शातिर गिरोह के 08 अभियुक्तों को चोरी की बैटरी, चोरी के वाहनों अवैध असलाहों सहित किया गया गिरफ्तार।

Etawah News: 08 accused of vicious gang arrested by Etawah police planning robbery / robbery, including stolen battery, stolen vehicles, illegal atrocities.
Share News

 

संवाददाता दिलीप कुमार

इटावा: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृृत्व में एसओजी इटावा व थाना वैदपुरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पूर्व में जनपद में कई मोबाइल टावरों पर चोरी आदि की घटना कारित करने वाले शातिर गिरोह के 08 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र सहित किया गया गिरफ्तार।

Etawah News: 08 accused of vicious gang arrested by Etawah police planning robbery / robbery, including stolen battery, stolen vehicles, illegal atrocities.

कल दिनांक 12/13.10.2020 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा सम्पूर्ण जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया था जिसके क्रम के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारीगण द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में थाना वैदपुरा पुलिस टीम द्वारा वैदपुरा चैराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि नगला छत्ते के पास निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे कुछ अज्ञात संदिग्ध लोग कार तथा मोटर साइकिल के साथ खडे हुए है जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में इकठ्ठे हुए है। मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना वैदपुरा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबन्दी करके मौके से 08 लोगों को 02 मोटर साइकिल तथा एक इको कार सहित पकड लिया गया तथा उनके तलाशी लेने पर 03 के कब्जे से अवैध तमंचा तथा 05 के कब्जे से चाकू बरामद हुए तथा कार की तलाशी लेने पर कार से 17 बैटरी भी बरामद हुई। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद हुए शस्त्र तथा भारी मात्रा में बैटरी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम सभी लोग जनपद इटावा में आस पास के जनपदों में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी आदि करते है।

Trending News