Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News: जनपद प्रतापगढ़ में आज विश्वशान्ति हेतु सांसद प्रतापगढ़ ने कलश पूजन, शंखनाद और हवन से किया अनुष्ठान

जनवाद टाइम्स 13 October 2020
Pratapgarh News: In Pratapgarh district today, Pratapgarh MP, performed rituals for Kalash Pujan, Shankhanad and Havan for world peace.
Share News
       

 

संवाददाता गुलाब चन्द्र गौतम

प्रतापगढ़, संगम यूथ फाउण्डेशन द्वारा  माता शीतला धाम कटरा मेदनीगंज में  आध्यात्मिक कार्यो में युवाओं की रुचि को विकसित करने एवं मातृशक्ति के प्रति आस्था और निष्ठा जीवन्त करने के साथ ही कॅरोना संक्रमण काल से विश्वशान्ति हेतु एक भव्य आयोजन बहुत ही शालीनता से सम्पन्न हुआ। एकदिवसीय इस आध्यात्मिक आयोजन का प्रतिनिधित्व संगम यूथ फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुज दिनेश कुमार गुप्ता ने किया और प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता भी आयोजन में उपस्थित रहकर  पूरी श्रद्धा के साथ अनुष्ठान में पूजन और हवन किया।

Pratapgarh News: In Pratapgarh district today, Pratapgarh MP, performed rituals for Kalash Pujan, Shankhanad and Havan for world peace.

फाउण्डेशन के संयोजन के किए गए इस आध्यात्मिक आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि मुझे इस बात की सराहना करते हुए बहुत ही आन्तरिक आनन्द की अनुभूति हो रही है कि भाई दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में संगम यूथ फाउण्डेशन के युवा पदाधिकारी और सदस्य अपने राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना के प्रति जागरूक हैं उसके प्रति अपनी श्रद्धा और निष्ठा रखते हैं। आध्यात्मिक अनुष्ठान सकारात्मक ऊर्जा के संवाहक है और वर्तमान समय में युवाओं की सकारात्मकता पर ही देश का भविष्य निर्भर है। इस कॅरोना संक्रमण काल में जहां पश्चिमी देशों में आर्थिक और भौतिक क्षति को प्राथमिकता दी जा रही है वहीं जनपद के युवा आध्यात्मिक चेतना को मूलाधार मानते हुए ऐसे भव्य और दिव्य आयोजन कर रहे हैं।

फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि, आर्थिक और भौतिक आवश्यकताओं के महत्व समाज मे कम नहीं है परंतु आध्यात्मिक चेतना को जाग्रत रखना हमारी सनातनी सभ्यता का परिचायक है। हमारा देश लव कुश ध्रुव प्रह्लाद का देश है और वर्तमान युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की मृगरचिका में भटक रहे है अतः फाउण्डेशन के माध्यम से इस क्षेत्र में योगदान का यह गिलहरी प्रयास है। फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथगंज लोकेश गुप्ता ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की भौतिक और आर्थिक स्थिति एक समान हो या कोई एक समान कर सकता हो यह सम्भव नहीं पर हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः की बाहक है अतः सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में अपनी निष्ठा को जीवंत रखकर हम समरसता और समानता का बोध स्थापित करने में सफल हो सकते हैं।

Post navigation

Previous: Vaishali News: मतदाताओं को जागरुक करने के लिए शुरू हूआ तुफानी अभियान।
Next: Vaishali News: विधायक राजकुमार साह को लोजपा का फिर सिम्बल मिलने के बाद कार्यकर्ताओ मे खुशी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.