Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा जनता के लिए आयोजित हुआ “न्याय दिवस”

जनवाद टाइम्स 4 October 2020
IMG-20201004-WA0031
Share News
       

दिलीप कुमार इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा न्याय दिवस में पूर्व से सूचीबद्ध मामलों (विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों) में वादी एवं विवेचक/जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी।Etawah Police

आज सभी प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचक/जांचकर्ता एवं वादी/शिकायतकर्ता को तलब किया गया था। जिनमे सभी प्रकरणों का त्वरित समाधान भी किया गया। इस दौरान सभी 12 मामलों में वादी एवं विवेचक उपस्थित हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सभी प्रकरणों को सुना गया तथा सभी 12 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया।

Etawah Police

न्याय दिवस के इस सफल आयोजन पर प्रकरणों से सम्बन्धित आवेदकगण एवं वादी मुकदमा द्वारा इटावा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में पुलिस लॉकडाउन का पालन करवाने तथा त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त चल रही है। जिस कारण से कई मुकदमो की विवेचना समय से नही हो पा रही है। पिछले काफी समय से पुलिस की तरफ से न्याय दिवस का आयोजन भी नही हो पा रहा था इसलिए आज कैम्प कार्यालय पर न्याय दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमे वादी प्रतिवादी और विवेचकों को बुलाकर मामलों की सुनवाई की गई है। न्याय दिवस में पूर्व में सूचीबद्ध मुकदमो से सम्बंधित वादी और विवेचकों को बुलाया गया है और विवेचक के द्वारा की जा रही विवेचनाओं की समीक्षा की गई है।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले के वरिष्ठ पत्रकार की उपचार हेतु भर्थना सीओ चन्द्रपाल ने की आर्थिक मदद
Next: Etawah News : जिले में आज 31 नए मरीजो की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव

 

राशिफल

News Archive

ChatGPT Image Apr 28, 2026, 09_19_59 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.45.06 PM
  • Etawah

Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
dh0741367fa4ea414e8d5b9b2eb58bdcce_1ce049f7daaa4f249ad9f0c6b278f69b17773747510585c3721286c6f97de4bf22194a115da1e932237fbddfa196a300286c1b05330d9
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026

Latest News

  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Etawah News : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
  • Agra News : नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में युवाओं का जलवा, स्वास्थ्य और नवाचार का दिखा शानदार संगम
  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.