Etawah News : जिलाधिकारी ने गांधी जयंती पर दिव्यांगों को ट्राइ साइकिल एव कृत्रिम अंग वितरित 

IMG-20201002-WA0094
Share News

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: गांधी जयंती के अवसर पर विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण वितरण शिविर में विधायिका सदर सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, वैशाखी वितरित की।

Etawah News

जिलाधिकारी महोदय ने गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में झंडा फहरा कर वृक्षारोपण किया और टीवी अस्पताल में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम पूछ कर मरीजों को फल वितरण किए तत्पश्चात विकास भवन के प्रेरणा सभागार में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल और बैसाखी वितरण की।

Etawah News

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है। दिव्यांगता मन से होती है, तन से नहीं। दिव्यांग व्यक्ति अपने आप को दिव्यांग न समझें। उन्होंने मदद करने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि हमारे देश में नौ करोड़ दिव्यांग है।

Etawah News Uttar Pradesh

सरिता भदौरिया एमएलए ने दिव्यांगों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आपके साथ है तथा वह अपने आप को किसी भी तरह कमजोर महसूस न करके समाज की मुख्य धारा से जुड कर अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारें। प्रदेश  सरकार  विकलांगों के कल्याण हेतु कृत संकल्पित है तथा विकलांग कल्याण योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को दिलाया जाना चाहिए।

Trending News