Etawah News : रेडक्रॉस भवन में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का आयोजन

Etawah News
Share News

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कार्यक्रम की शरुआत जिलाधिकारी महोदया द्वारा फीता काट कर की गई।

Etawah News

जिलाधिकारी ने बताया कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और हार्ट अटैक की आशंका भी काफी कम हो जाती है। इसके साथ रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। जिलाधिकारी महोदया ने लोगों से अपील की कि आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करें ताकि कोरोना का अलार्म आपको मिल सके और समय पर अपना बचाव कर सकें।

DM Etawah Uttar Pradesh

रेडक्रॉस यूनिट के स्वयं सेवकों ने 100 व्यक्तियों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे व सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में लोगों को जागरूक किया। बैंकों के बाहर एटीएम के पास जो लोगों की भीड़ लग जाती है, उनसे अपील करते हुए कहा कि समाजिक दूरी बनाकर रखें ताकि कोरोना से बचा जा सके। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रुति सिंह जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.एस.तोमर जी के साथ सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी से आकाशदीप जैन और सदस्य गण उपस्थित रहें।

◆ रक्तदान से पहले इन बातों का ध्यान रखें
-रक्तदान 18 वर्ष की आयु के बाद ही करें।

-रक्तदाता का वजन 45 से 50 किग्रा से कम न हो।

-रक्तदान से 24 घंटे पहले शराब, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करें।

-आपको कोई बीमारी हो तो रक्तदान से पहले डॉक्टर को सूचित करें।

-रक्तदान करने से पहले अच्छी नींद लें।

-रक्तदान से पूर्व आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें।

Trending News