Ambedkar Nagar : हाथरस दलित गैंगरेप समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ओ के लोगों में फूटा गुस्सा मोमबत्तियां जलाकर बेटी के लिए मांगा न्याय 

IMG_20200930_220820
Share News

संवाददाता पंकज कुमारअम्बेडकर नगर जिले के हाथरस कांड से विचलित दुःखी पूरा देश मनीषा के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है और उसके साथ कुकृत्य करने वाले दोषियों को फाँसी की मांग कर रहा है। दलित किशोरी को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर मृतक की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया और दोषियों को फाँसी दिए जाने की मांग की है।

इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष रामशकल यादव , विश्वनाथ यादव,दिग्विजय सिंह यादव,सयुस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न यादव,ब्लाक प्रमुख बलिराम गौतम, जिलापंचायत सदस्य जितेन्द्र निषाद,विधानसभा अध्यक्ष भीमलालकन्नौजिया,बिट्टू यादव,मो आसिफ,राजन कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे लोगो ने प्रदेश सरकार की तानाशाही नीति की निंदा करते हुए दोषियों को फाँसी दिए जाने की मांग की है।

Trending News