जनपद प्रतापगढ़ में मानधाता पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक और हंगामा

IMG_20200929_202024
Share News

गुलाब चन्द्र गौतम । मानधाता संजयनगर तिराहे पर मास्क को लेकर चेकिंग के दौरान चालक काटने व पुलिस कर्मी द्वारा थप्पड़ मारने को लेकर बवाल भारी पुलिस बल मौके पर।
मानधाता संजय नगर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे इसी बीच मानधाता बाजार निवासी अर्जुन प्रजापति (19) बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था थाने के एस आई शहनशाह खान व हरिशंकर तिवारी द्वारा रोक कर मास्क न लगाने की बाबत पूछ तांछ की गई इसी बीच अर्जुन ने स्वयं को सांसद का करीबी बताया तब तक एस आई शहंशाह ने एक तमाचा जड़ दिया ।

Pratapgarh News

उसके बाद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया ।सडक़ जाम कर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए गए ।घटना की सूचना मिलते ही एसो मानधाता भारी फोर्स के साथ संजय नगर तिराहे पर पहुंचे तो लोग भाग गए भीड़ तितर बितर हो गई।घटना शांय :07:30 बजे की है । एस ओ मानधाता का फोन बंद बता रहा है।उनसे बात नही हो सकी।

Trending News