संवाददाता राजेंद्र कुमार । हाजीपुर वैशाली राजापाकर प्रखंड के बैकुंठपुर गांव स्थित यूनियन बैक के शाखा परिसर मे मंगलवार कोऋण वितरण शिविर लगाकर महिला समूह से जुड़ी22सदस्यों को केसीसी ऋण दिए ग्ए।इस संबंध मे जानकारी देते हूए शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि नाबार्ड के सौजन्य से यूनियन बैक ने अपनी संजदगी का परिचय देते हूए कल 22 महिलाओं को केसीसी ऋण दिए।

ताकि वे उन्नत खेती कर आत्मनिर्भर हो सके।इसी के मद्देनज़र इन्हें आर्थिक संबलता प्रदान की गई है।प्रबंधक श्र कुमार ने यह भी बताया कि बैक के क्षेत्रीय प्रबंधक बीरेन्द्र राजोरिया, उप प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार सिह,नाबार्ड के राजीव कुमार व स्वयसेवी संस्था एनजीओ शिव शैल महिला सेवा संस्थान का ऋण वितरण मे उल्लेखनीय योगदान रहा।भविष्य मे भी ऋण वितरण समारोह आयोजित किए जाएगे।
कुल 22 समुह की महिलाओं के बीच केसीसी के तहत ऋण का वितरण किया गया।प्रत्येक महिला को 20-20हजार रूपये दिए ग्ए।इसके पूर्व उन्हें ऋण निकासी के वास्ते पासबुक सोपे ग्ए।ऋण पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी छलक रही थी।