Etawah News : जमुनापारी बकरी के लिए लाइवलीहुड परियोजनाएं शुरू- सीडीओ

IMG-20200929-WA0013
Share News

दिलीप कुमार इटावा: डीएम इटावा के निर्देशन में, इटावा में जमुनापारी बकरी के आनुवंशिक सुधार के लिए कम्‍प्‍यूटरी एन हैंसटेड गोअट रेयरिंग लाइवलीहुड परियोजना शुरू की गई। सामुदायिक बकरी शेड को 200 बकरियों की क्षमता के साथ मनरेगा से वित्त पोषण के साथ बनाया गया है।

IMG 20200929 WA0012 1
मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने बताया कि यह सामुदायिक बकरी शेड चकर नगर और बढ़पुरा में बनाया गया है जो जामुनपारी बेल्ट है।यह परियोजना एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा संचालित की जाएगी।यह सामुदायिक बकरी शेड सिंडौस (चकरनगर ब्लॉक),घाटी (बढ़पुरा ब्लॉक),मिहौली (बढ़पुरा ब्लॉक) में बनाया जा रहा है।

IMG 20200929 WA0013

यह ब्रांड जमुनापारी परियोजना उन लोगों की आर्थिक गतिविधियों में सुधार करेगी जो इस जमुनपारी बकरी पालन में शामिल हैं।यह परियोजना वित्त पोषण मनरेगा, एनआरएलएम और पशु चिकित्सा विभाग के बीच अभिसरण है।

Trending News