Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 हेतु दुकानदारों को पाॅलीथिन हटाओ अभियान के लिए किया जनजागरुक

जनवाद टाइम्स 29 September 2020
IMG-20200929-WA0011
Share News
       

दिलीप कुमार इटावा: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 हेतु स्वच्छ इटावा स्वस्थ इटावा बनाने के लिए नगर पालिका परिषद इटावा तथा समाज उत्थान समिति इटावा ने संयुक्त रूप से कमर कसी। जगजीवन राम क्षेत्रीय अधिकारी (टैक्स) नगर पालिका परिषद इटावा के नेतृत्व में स्ट्रीट बेंडरों/ दुकानदारों को पाॅलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाते हुये स्ट्रीट बेंडरों को शहरी क्षेत्र में जन जागरुक करते हुये पाॅलीथिन भी जब्त की।

IMG 20200929 WA0011

प्रमुख समाजसेवी हरीशंकर पटेल ब्राण्ड एम्बेस्डर एवं सुनील कुमार ‘डीपीएम’ स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) इटावा ने स्ट्रीट बेंडरों को पाॅलीथिन से होने वाले नुकसानों को बताते हुये कहा कि स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की द्योतक है। अब लोग कचरों को खुले में यूं ही नहीं फेंक कर कचरा निस्तारण करनेवाली गाडी में कचरा देते हैं। साथ ही बताया कि नगर निगम प्रशासन स्वच्छता व सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को लेकर पूरी तरह से सख्त है। निगम प्रशासन के द्वारा न केवल लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, बल्कि ऐसा करनेवालों से मोटा दंड भी वसूला जा रहा है।

सुरेन्द्र कुमार सिंह व विशाल मिश्रा ‘खाद्य एवं सफाई निरीक्षक’ ने स्ट्रीट बेंडरों से पाॅलीथिन जब्त की तथा निर्देशित भी किया कि चैकिंग के दौरान पाॅलीथिन मिली तो चालान भी काटा जायेगा। पुष्पेन्द्र कुमार एवं सुशांत ‘आर आई’ टैक्स ने भी पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जनजागरुकता अभियान को बढ़ावा देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी साथ ही अनुपम कुमार ‘डिस्ट्रिक कम्प्यूटर आपरेटर’ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Post navigation

Previous: स्काँन ने विश्व नदी दिवस पर जल संरक्षण एवं नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के कार्य किए
Next: Etawah News : जमुनापारी बकरी के लिए लाइवलीहुड परियोजनाएं शुरू- सीडीओ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.