Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : किसानों के समर्थन में उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 28 September 2020
Ambedkar Nagar
Share News
       

संवाददाता पंकज कुमार। अंबेडकरनगर जनपद से जन अधिकार पार्टी के अलापुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश मौर्य ने उपजिलाधिकारी आलापुर धीरेन्द्र श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा जी व भागीदारी संकल्प मोर्चा के आवाहन पर आज जन अधिकार पार्टी जिला इकाई अम्बेडकरनगर से विधानसभा अध्यक्ष आलापुर रमेश मौर्य ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिकारी/उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल को महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

Ambedkar Nagar

ज्ञापन में निम्न मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए जन अधिकार पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा
प्रदेश की बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था ,महंगाई एवं आरक्षण में छेड़छाड़ को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की तरफ ले जाना चाहता हूं प्रदेश में चारों तरफ हर रोज हत्या , लूट ,बलात्कार और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं जिसमें से तमाम घटनाओं को भागीदारी संकल्प मोर्चा ने सरकार के समक्ष रखा है। किंतु ऐसा लगता है कि प्रदेश सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण बिल्कुल खत्म हो गया है चारों तरफ त्राहि-त्राहि मचा हुआ है किसानों की समस्या अलग। खरीफ की बुवाई /धान की रोपाई चल रही है किंतु कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन में किसान के पास खाद क्रय करने की क्षमता नहीं है।

डीजल पेट्रोल की कीमतें अलग आसमान छू रही है। संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो रहा है । किंतु सरकार कुछ भी सुनने, समझने ,मानने और अवांछित तथ्यों के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। इस सम्बन्ध में जन अधिकार पार्टी एवम् भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा पिछले 1 जून 7 जून तक लगातार धरना प्रदर्शन भी किया गया और उसके बाद भी लगातार प्रत्येक सोमवार को प्रदर्शन किया जा रहा है और ज्ञापन के माध्यम से महामहिम को भी भेजा जा रहा है  ।

किन्तु शासन /प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है एक स्वस्थ लोक तंत्र में जनता की आवाज की इस प्रकार की अनदेखी अच्छी नहीं है।इस प्रकार उपजिलाधिकारी आलापुर को ज्ञापन सौंपने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रमेश मौर्य के साथ,उपाध्यक्ष सम्राट रमेश मौर्य,मुकेश मौर्य,नरसिंह मौर्य, राहुल मौर्य,राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, कन्हैया गौड़, जनेश प्रजापति,सुधाकर वर्मा के साथ सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : शोक सभा ब्यक्त करने पहुंचे बसपा महासचिव
Next: हाथरस दलित गैंगरेप: पीड़िता की दिल्ली में मौत, प्रताड़ना के भी आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.