जनपद प्रतापगढ़ में अतिवृष्टि और सार्वजनिक नाले के जलभराव, सीलन एवं बहाव के कारण तौंकलपुर में कच्चा मकान गिरा

Pratapgarh News
Share News

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़। जनपद के विकासखंड शिवगढ़ अंतर्गत देल्हूपुर न्याय पंचायत की ग्रामसभा तौंकलपुर में बीती 25/26 सितंबर की रात करीब 2 बजे हुई लगातार बारिश एवं घर के बगल से होकर निकाले गए नाले में जलभराव एवं जलजमाव से उत्पन्न सीलन के कारण तौंकलपुर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध राम अधीन पाल पुत्र रामस्वरूप पाल का कच्चा मकान गिर गया।

IMG 20200928 WA0023

जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान दब गया। घर के गिर जाने से परेशान वृद्ध राम अधीन पाल ने बताया कि घर के बगल से एक नाला निकाला गया है। जिसमें शारदा सहायक नहर का पानी हमेशा बहता रहता है। ऊपर से बरसात की अतिवृष्टि के चलते जलजमाव और जलभराव एवं सीलन के कारण रात में मकान ढह गया।

Pratapgarh News

मकान गिर जाने से वृद्ध दंपत्ति को रहने में परेशानी हो रही है। संयोग अच्छा था कि कोई जनहानि नहीं हुई।घर गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है।ग्रामीणों ने बताया की नाले के आसपास अन्य कई मकान जलजमाव, जलभराव, सीलन के चलते कभी भी गिर सकते हैं। जिससे जन हानि हो सकती है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की है कि नाले को पक्का बनाया जाए तथा जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।

Trending News