Vaishali : महनार के मछली हाट में तार के पेड़ गिरने से तीन महिला गंभीर रूप से घायल

IMG_20200927_213926
Share News

राजेन्द्र कुमार सिह हाजीपुर वैशाली।जिले के महनार स्टेशन रोड रजिस्ट्री आँफिस के पास मछली हाट मे एक विशाल तार का पेड़ काटने के दौरान।अचानक मछली हाट मे गिर गया जिस घटना मे मछली बेच रही तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई साथ ही हजारों रूपये का मछली एवं अन्य सामान पेड़ से दबने के कारण छतिग्रस्त हो गया, वही घटना के बाद तार का पेड़ काट रहे मजदूर मौके से फरार हो गया।गनीमत रही कि एक बड़ा है हादसा टल गया।

IMG 20200927 213945

घटना के संबंध मे मिलीजानकारी के अनुसार महनार रजिस्टरी आँफिस के मछली हाट के पास जमीन मालिक द्बारा तार का पेड़ कटाई की जा रही थी वही इस संबंध मे मछली विक्रेताओं का कहना है कि बगैर किसी को सूचना दिए ही लापरवाही तरीके से तार का पेड़ काटा जा रहा था ।

IMG 20200927 213926

इसी दौरान अचानक तार का पेड़ मछली हाट मे जा गिरी जिसके बाद वहां अफर तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और लोग अपनी जान बचाकर बाहर निकलकर भागे हालांकि पेड़ गिरने के कारण मछली बेच रही तीन महिला ओ को गंभीर चोटे आई,बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हूआ उस समय मछली हाट मे काफी भीड़ था जो एक बड़ा हादसा टल गया।वही लापरवाह तरीकें से पेड़ काटने को लेकर स्थानीय लोगो मे भी गुस्सा का माहौल देखा जा रहा है।

 

Trending News