Ambedkar Nagar : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती बनाई गई

IMG-20200925-WA0043
Share News

संवाददाता पंकज कुमार । अम्बेडकर नगर जिले मे पंडितदीनदयाल उपाध्याय के 101वें जयंती पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मण्डल राजेसुल्तानपुर के सेक्टर तेंदुआई कलां और देवरिया बुजुर्ग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के निदेश पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती बूथ स्तर मनाने को लेकर संयोजक को जिम्मेदारी दी गयी और तय किया गया। 

Ambedkar Nagar UP news

पूरे जिले में प्रत्येक बूथ पर दीनदयाल की जयन्ती मनाई जाए!इसके लिए जिलाध्यक्ष द्वारा सभी बूथों सेक्टरों पर पं. दीनदयाल की प्रतिमा उपलब्ध करवा दी गयी!और मण्डल राजेसुल्तानपुर के सेक्टर देवरिया बुजुर्ग और तेन्दुआई कलां के बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भायुजमो जिलामंत्री अभय सिंह मोनू ने किया। माल्यार्पण के पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे।तेन्दुआई कलां के सेक्टर संयोजक समशेर सिंह राजपूत ने कहा कि पं. दीनदयाल एक महान राष्ट्रवादी चिन्तक, विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे।

उनका लक्ष्य सभी का विकास था। उन्होंने गरीबों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ा। मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र ने कहा कि पं दीनदयाल अखिल भारतीय जनसंघ के विभिन्न दायित्व का एकात्म मानववाद की प्रेरणा के साथ निर्वाहन किया तथा देश सेवा में अपना प्राण त्याग दिया।

पं दीनदयाल का सपना लक्ष्य अंतोदय के तहत विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक गरीब, शोषित तथा वंचित व्यक्ति सभी तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। कहा कि सरकार ने पं दीनदयाल से प्रेरित होकर विभिन्न योजनाओं को पं दीनदयाल के नाम से रखा तथा वृहद स्तर पर योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है।

मौके पर भायुजमो जिलामंत्री अभय सिंह मोनू जहाँगीर गंज मध्य द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य ,सेक्टर संयोजक समशेर सिंह राजपूत,विकास तिवारी,कौशलेंद्रधर द्विवेदी,सन्तकिशोर मिश्र,अभय दूबे,कृष्णकान्त मिश्र,रामदास मिश्र,लाल बहादुर गुप्ता,दुर्गेश प्रजापति,विकास सिंह,रंजीत सिंह,अमरनाथ मौर्य,विनय तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।दोनों सेक्टरों के प्रत्येक बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई।

Trending News