Vaishali News : आल इंडिया किसान मजदूर संगठन के द्बारा प्रतिवाद मार्च निकाला गया
राजेन्द्र कुमार सिह हाजीपुर वैशाली। किसान विरोधी काले कानून के विरोध मे आज शुक्रवार को प्रस्तावित आँल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के आह्वान पर महुँआ मे संपूर्ण भारत बंद को सफल बनाने के उद्देश्य से महुँआ बाजार को शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया गया।इसके पूर्व सभी वाम दलों के संयुक्त नेतृत्व मे आज केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध आक्रोश मार्च निकाल कर रोष जताया गया।

आक्रोश मार्च को संबोधित करते हूए एसयूसीआई के जिला सचिव डाँललित घोष ने कहा कि केन्द्र सरकार. की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसान अपनी फसलो को दलालों और जमाखोरी को औने पौने दामो पर बेचने को मजबूर है। किसानों द्बारा बैको द्बारा लिया गया ऋण फसल बर्बाद होने पर ऋण भूगतान नही होने की स्थिति मे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।