Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : कुपोषण देश मे एक बड़ी समस्या,विधायक अनीता कमल ने लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 23 September 2020
IMG-20200923-WA0022
Share News
       

संवाददाता-पंकज कुमार : कुपोषण देश में एक बड़ी समस्या है जिससे निपटने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा।जागरूकता से ही कुपोषण को दूर भगाया जा सकता है। उक्त बातें विधायक अनीता कमल ने प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीन पुर में पोषण पखवारा के शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

Anita Kamal MLA Ambedkar Nagar

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि देश और प्रदेश से कुपोषण को दूर किया जाए।इसके लिए जागरूक होकर कुपोषण से निपटा जा सकता है।विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति अगर जागरूक है तो उसके घर में कुपोषणता आ ही नहीं सकती।क्योंकि घर पर पैदा हुई हरी सब्जियां सहजन,नींबू ,आंवला जैसे कुपोषण से लड़ने के लिए ही पर्याप्त हैं,इसमें और किसी चीज की जरूरत नहीं पढ़ सकती।नियमित भोजन संयमित भोजन कुपोषण दूर कर सकता है।

Anita Kamal MLA Ambedkar Nagar

विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी कुपोषित बच्चों के लिए गाय देने का प्रावधान किया है जिससे कुपोषित बच्चे गाय का दूध पीकर कुपोषण को दूर कर सकें।उक्त मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बाल विकास विभाग कुपोषण को दूर करने के लिए कृत संकल्पित है।शासन की मंशा के अनुसार इसे दूर करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव गांव घर घर संपर्क कर कुपोषण से बचाव का उपाय बता रहे हैं।कुपोषण का समाधान जागरूकता ही है,इसलिए हर आंगनबाड़ी जागरूकता फैलाने के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रही हैं।बाल विकास योजना अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि कुपोषण में सहजन नींबू और पत्तेदार हरी सब्जी का प्रयोग करने से कुपोषण दूर भाग जाता है,और समय-समय पर बच्चों का वजन कराने से पता चल जाता है कि कुपोषण की स्थिति क्या है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ उदय चंद ने बताया कि कुपोषण कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है।अगर प्रत्येक व्यक्ति जागरूक हो जायँ तो कुपोषण कॉल अति शीघ्र दूर भगाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हरी सब्जियां घर के सामने, अगल-बगल उगाई जा सकती है।अगर नींबू ,आंवला,पालक,बंद गोभी सहित तमाम ऐसे सब्जियां हैं जो घर के बगल सामने आंगन में उबा कर कुपोषण दूर किया जा सकता है।विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल ने कुपोषण के प्रति शासन की मंशा को विस्तार से बताते हुए इसके समाधान का भी उपाय बताया।इस मौके पर आंगनबाड़ियों द्वारा पोषाहार से निर्मित व्यंजन का स्टार लगाया गया।उक्त मौके पर सुपरवाइजर सुभाषिनी सिंह,कर्मावती,बीना ओझा,प्रधानाध्यापक अजय पान्डेय,बजरंग सिंह,विनय तिवारी,अवनीश सिंह,आगनबाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष सुमन पांडे,रीता वर्मा,राधिका तिवारी,निशा तिवारी,रीता तिवारी,अनीता मौर्या,ज्योति आदि लोग उपस्थित रहे।

शासन की मंशा के अनुसार और दूध के सेवन से बच्चों के अंदर कुपोषण को दूर भगाया जा सकता है।उक्त मौके पर विधायक ने कहा कि शासन द्वारा कुपोषण को दूर भगाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाकर पात्र लाभार्थियों को उसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले में 56 नए मरीजो की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव
Next: इटावा पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टों में व्यापारी पर जान से मारने की नियत से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.