Vaishali News : लोजपा की बैठक में उठी संजय सिंह को महुआ विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग

Vaishali News
Share News

संवाददाता राजेंद्र कुमार सिंह जनादेश हाजीपुर। जिले के महुआ बाजार स्थित गुरूकुल एकेडमी के प्रांगण में लोजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक लोजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में लोजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य सह प्रवक्ता संजय सिंह को महुआ विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। 

Vaishali News

बैठक को संबोधित करते हुए प्रवक्ता श्री संजय सिंह ने कहा कि लोजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है ।इसलिए कार्यकर्तागण अभी से ही चुनाव की तैयारी में लग जाए।बैठक में लोजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, अरशद अली सहित सैकड़ो लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Trending News