Vaishali : पिता की संपत्ति हड़पने को लेकर पुत्र ने अपने सौतेली माँ और पिता को मारपीट कर किया जख्मी

Vaishali News
Share News

राजेन्द्र कुमार सिह हाजीपुर वैशाली।महनार नगर के वार्ड संख्या12 स्थित नयाटोला इस्लाम पुर मे अपने पिता की संपत्ति अपने नाम करने को लेकर पुत्र ने अपनी सौतेली माँ और पिता को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया जहां दोनो को इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया।

Vaishali News

इलाज के दौरान सौतेली माँ संजू देवी एव पिता विजय पांडे ने अपने ही दोनो पुत्र पर आरोप लगाते हूऐ बताया कि दोनो पुत्र द्बारा अपने पिता और सौतेली माँको घर से निकलने का दबाव बनाया जा रहा है।इसी बात को को लेकर पंचायती होनी थी लेकिन पंचायत दौरान ही दोनो पुत्र राज पांडे और राजा पांडे एव राज के ससुर अनिल तिवारी आदि ने मारपीट करने लगा और लाठी डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया जिसके बाद दोनो का इलाज महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे कराया गया।

Trending News