Vaishali : अवैध-वसूली के विरोध मे फुटफाथी दूकनदारो द्बारा आप के नेतृत्व मे प्रदर्शन

Share News

राजेन्द्र कुमार सिह हाजीपुर वैशाली।महुँआ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत महुँआ के फुटफाथी रेहड़ी वाले गरीब दूकनदारो के साथ जिला परिषद के ठेकेदार के द्बारा शोषण,अवैध वसूली के विरोध मे फुटफाथी दूकनदारो के साथ जूलुस निकालकर स्थानीय गांधी स्मारक चौक पर जमकर प्रदर्शन किया।

IMG 20200919 WA0018

प्रदर्शन कर रहे फुटफाथी दुकानदारों ने बताया की महुँआ थाना, नगर पंचायत कार्यालय महुँआ, अनुमंडल पदाधिकारी महुँआ, डीडुसी वैशाली को महीनों पहले दिया गया आवेदन पर कोई कार्यवाही नही होने के कारण आज आम आदमी पार्टी के वैशाली जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह के नेतृत्व मे दुकानदारों के समर्थन मे महुँआ बाजार के देसरी रोड,हाजीपुर रोड,पातेपुर रोड,गोला एवं मुजफ्फरपुर रोड मे सैकड़ो लोगो के साथ ठेकेदार एवं प्रशासन के विरूद्ध प्रदर्शन करते हूऐ अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुँआ को ज्ञापन देकर मांग की है।की फुटफाथी एवं रेहड़ी वाले दुकानदारों के साथ शोषण बंद हो।

 

Trending News