Vaishali News : सरकार के तुगलकी फरमान से शिक्षकों मे आक्रोश

Vaishali news update
Share News

राजेन्द्र कुमार सिह हाजीपुर वैशाली। राजापाकर 19 सितंबर सरकार के अरियल रवैया से शिक्षकों मे भारी आक्रोश।ज्ञात हो कि सरकार द्बारा आदेश निर्गत किया गया है कि1सप्ताह मे सभी शिक्षक अपने अपने क्षेत्र के स्टेट बैक मे खाता खुलवाएं। उस खाते पर सैलरी भेजी जाएगी। लेकिन बैको मे भारी भीड़ देखते हूऐ ऐसा संभव नही लग रहा।राजापाकर प्रखंड क्षेत्र मे मात्र एक एसबीआई बैक की शाखा है।एवं प्रखंड क्षेत्र मे400नियोजित शिक्षक है।जिनका खाता 1 सप्ताह मे खोलना संभव नही है।

Vaishali news update

25 सितंबर तक खाते खोलकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जिले मे रिपोर्ट करनी है।वही शाखा प्रबंधक ने बताया कि सरकार ने काम बढा दिया लेकिन संसाधन की वयवस्था नही की।हैड नही बढाया गया।जिससे उन्हें कार्य करने मे भारी दिक्कत हो रही है।आम जनता के काम के साथ शिक्षको को भी काम को देखना परेशानी का सबब बन गया है।1दिन मे मात्र20से25खाते ही खुल सकते है।बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वकील राय ने कहा कि सरकार की तुगलकी फरमान से सभी शिक्षक परेशान है।

सुबह से ही बैको मे उन्हें लंबी लाइन लगाने पर रही है।तब जाकर 20 से 25 लोगो का खाता खुल रहा है।संयोजक राजेश कुमार, राजनारायण महतो,संजय कुमार, संजीव कुमार यादव,राणा अभय कुमार सहित अनेक शिक्षकों ने अन्य बैको मे भी खाता खुलवाने के विकल्प पर बिचार करने की मांग की गई, ताकि बैको मे लंबी लाइन लगाने से शिक्षकों को परेशानी से बचा जा सके।

 

Trending News