Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए लगा रही थाने के चक्कर

जनवाद टाइम्स 16 September 2020
IMG-20200916-WA0046
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद आगरा ।आगरा में एक सामूहिक दुष्कर्म के बाद में वीडियो बनाने और शिकायत करने पर वीडियो वायरल की धमकी देकर के बार-बार दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है । जिसमें दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि वह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस ने मुकदमा लिखना तो दूर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़िता का प्रार्थना पत्र भी नहीं लिया गया है।

मामला थाना सदर बाजार के अंतर्गत ककल विहार कॉलोनी निकट बाबा आटा चक्की देवरी रोड आगरा बताया गया है की नूर महल थाना पचोखरा जिला फिरोजाबाद निवासी एक युवती पिछले कई सालों से आगरा के देवरी रोड पर रहती थी। जिसमें देवरी रोड पर रहने वाले एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने घरवालों और दोस्तों को लेकर के आता था और उनसे शारीरिक संबंध बनाने कहने लगे और मना करने पर जान से मारने का वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। इसी तरह उपरोक्त आरोपियों के द्वारा कई बार प्रार्थी या के साथ में सामूहिक दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई प्रार्थी या किसी तरीके से आरोपियों से जान बचाकर के थाने पहुंची और थाने पहुंचकर के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र थाना सदर पुलिस को दीया मगर पीड़िता का आरोप है कि थाना सदर पुलिस ने प्रार्थना की रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर उसका प्रार्थना पत्र भी थाने पर नहीं लिया गया। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर जब मीडिया ने मामले में हस्तक्षेप करना शुरू किया तब कहीं जाकर के थाना सदर पुलिस ने पीड़िता का प्रार्थना पत्र लिया और घटना की जांच की बात कह कर गए पीड़िता को थाने से टहला दिया। जबकि पीड़िता लगातार थाने पर आरोपियों के दबंग होने और उसको जान से मारने की धमकी देने के अलावा अपनी जान का खतरा बता रही थी। इसके बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई तो दूर पीड़िता को सुरक्षित रखना भी मुनासिब नहीं समझा।
जब इस बारे में थाना प्रभारी सदर बाजार से बात की गई तो उन्होंने पीड़िता का मुकदमा दर्ज करने की बात मीडिया से कहीं ।

Post navigation

Previous: Etawah News : जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग
Next: Agra News : खराब कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादियों ने जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.