Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में मना हिन्दी दिवस

जनवाद टाइम्स 14 September 2020
Etawah News
Share News
       

महेश कुमार इटावा: हिंदी दिवस हमारी राजभाषा के साथ-साथ हमारी संस्कृति के महत्व पर जोर देने के लिए एक महान कदम है। यह युवाओं को उनकी जड़ों के बारे में याद दिलाने का एक तरीका है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहाँ पहुंचते हैं और हम क्या करते हैं, अगर हम अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहते हैं तो हम अचूक रहते हैं।

Etawah News

हर साल यह दिन हमें हमारी वास्तविक पहचान की याद दिलाता है और हमें अपने देश के लोगों के साथ एकजुट रखकर संस्कृति और मूल्यों को याद दिलाता है। इसलिए हम इस दिन को होली व दीपावली की तरह उत्सव के रूप में मनाएं। यह विचार एडीआईओएस मुकेश यादव ने मानिकपुर ग्वालियर हाइवे स्थित पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समारोह में रखे। समारोह में कवियों का सम्मान किया गया और हिन्दी के उत्थान पर विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीआईओएस श्री यादव और स्कूल प्रबन्धक कैलाश चन्द्र यादव ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद एडीआईओएस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दी को हमारे देश मे राजभाषा का दर्जा हासिल है। हिन्दी केवल भाषा ही नहीं बल्कि हमारी मां समान है। हिन्दी हिन्दुस्तान को बांधती है। इसके प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।

प्रबन्धक कैलाश चन्द्र यादव ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक, साक्षर से निरक्षर तक प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति हिन्दी भाषा को आसानी से बोल-समझ लेता है। यही इस भाषा की पहचान भी है कि इसे बोलने और समझने में किसी को कोई परेशानी नहीं होती। भार‍त में रहकर हिन्दी को महत्व न देना भी हमारी बहुत बड़ी भूल है। उनका प्रयास है कि स्कूल में पढ़ने वाला हर छात्र हिन्दी को आत्मसात करे और उसकी महत्ता को समझे। इस मौके पर कवि अशोक यादव, कमलेश शर्मा, राजीव राज, रोहित चौधरी व नवोदित कवि वैभव यादव और सत्यम यादव ने हिन्दी के सम्मान में काव्यपाठ किया। प्रबन्धक कैलाश चन्द्र यादव ने कवियों और सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। अध्यक्षता मां नारायणी इंटर कॉलेज के कार्यकारी प्रबन्धक सनी यादव ने की।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : दबंगों ने तोड़ी चाय -पान की दुकान
Next: चोरी के 03 इंजन व 01 डीसीएम सहित 03 चोरों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.