Pratapgarh News : दबंगों ने तोड़ी चाय -पान की दुकान

IMG-20200914-WA0056
Share News

आशुतोष त्रिपाठीपट्टी कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी मानिक चंद्र पाल और हरी रामपाल उड़ैयाडीह बाजार में चाय पान और साइकिल की दुकान खोल रखी है बताते हैं उड़ैया डीह बाजार निवासी दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति उसकी दुकान के सामने अंडे का ठेला लगाने लगा जिसे मना करने पर वह विवाद पर उतारू हो गया मामले के संबंध में मानिकचंद पालने पुलिस से शिकायत की सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस ने तत्काल दुकान के सामने से ठेला हटाने का निर्देश दिया ।

Pratapgarh news UP

लेकिन दबंग पुलिस के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए जबरन दुकान के सामने ठेला लगाता रहा ।और दुकानदार को धमकी देता रहा मानिकचंद व हरी राम का आरोप है कि उक्त दबंग ठेलेवाला आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ रविवार की रात मानिक चंद पाल और हरी रामपाल की दुकान की ताकत और बेंच और चाय पान की भट्टी को तोड़ डाला सुबह टूटा तखत बेंच और भट्टी देखकर दंग रह गया घटना से दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है ।

घटना के संबंध में पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर दी है अगर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेता है तो कभी भी दो समुदायों के बीच बवाल हो सकता है घटना के संबंध में कोतवाल पट्टी नरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत मिली है मामले की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Trending News