आशुतोष तिवारी प्रतापगढ़ । पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महो खरी गांव निवासी विवेक कुमार गौतम 17 वर्ष पुत्र संजय सोमवार की दोपहर गर्मी व उमस के बीच घर के कुछ दूर आम के बाग में साथ आम के पेड़ के नीचे बैठकर था ।

इसी बीच अचानक मौसम खराब हुआ और तेजगढ़ गड़गड़ाहट के साथ आम के पेड़ पर आकाशी बिजली गिर गई आकाशीय बिजली गिरने से विवेक कुमार गौतम की अचानक दर्दनाक मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई खास बात यह है कि विवेक कुमार दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था अचानक नव जवान बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।