Vaishali : प्रेमी युगल की राजापाकर थाना परिसर में कराई गई शादी

IMG_20200912_205337
Share News

राजेंद्र कुमार सिंह राजापाकर वैशाली । प्रेम प्रसंग मामले में लड़का लड़की की रजामंदी से ग्रामीणों के सहयोग से थाना परिसर में बीते रात्रि थाना परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर में कराई गई शादी। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जा नगर निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र अमित कुमार एवं भलुई ग्राम निवासी विश्वनाथ सिंह की पुत्री सीमा कुमारी के बीच लगभग 1 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के भाई का शादी मिर्जानगर ग्राम में लड़के के घर के बगल में हुई थी। इसलिए दोनों एक दूसरे के आने जाने के क्रम में पहचान बढी एवं पहचान प्रेम में बदल गई। लड़का कई बार लड़की से मिलने आता जाता था। इसी क्रम में दस सितंबर को वह लड़की से मिलने भलुई  ग्राम आया था। जहां ग्रामीणों एवं परिजनों ने दोनों को बातचीत करते देखा। उसके बाद दोनों के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया। तो पता चला कि दोनों लगभग 1 वर्षों से एक दूसरे को प्रेम करते हैं। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष नौशाद आलम को भी दी गई। उसके बाद ग्रामीणों ने लड़के लड़की को थाने परिसर में 11 सितंबर को लाकर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी करा दिया गया।

 Vaishali News

लड़का अमित कुमार अपने गांव मिर्जानगर में व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। वही लड़की बीए की छात्रा है। प्रेम प्रसंग की शादी आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुखिया उपेंद्र राय ,सरपंच रिंकू कुमारी ,अमरजीत सिंह, राजा राम राय, वीरेंद्र राय, राम सिंगार सिंह, विजय साह, सुजीत कुमार, दीप नारायण सिंह, अर्जुन सिंह सहित अनेक लोग शामिल है।

Trending News