Etawah News : पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर इटावा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अन्य ने किया नामांकनअन्

Etawah News
Share News

रिषीपाल सिंह । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व काकोरी हत्या काण्ड के बाद क्रांतिकारियों की पैरवी करने वाले उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृहमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर शहर इटावा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पल्लव दुबे ने अपने साथियों के साथ भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर चौराहा इटावा पर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर महान आत्मा को नमन किया और कहा कि आज हमारे प्रदेश का जो आधारभूत ढांचा है।

Etawah News

उसे बनाने वाले महापुरुष पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी हम सबके जीवन में एक आदर्श पुरुष की भूमिका में हमेशा रहेंगे उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के विकास कार्यों में अपनी प्रतिभा का पूरा योगदान एक समर्पित सेनानी की तरह दिया और आज हम सब उन्हें सादर नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र की पूर्व गृह मंत्री रहे पंडित गोविंद बल्लभ जयंती पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री रामकुमार सविता ने उन्हें याद करते हैं कहा कि दिल्ली में एम्स के बाद अगर कोई अस्पताल है तो वह है जी बी पंत के नाम से जो आज भी आम जनमानस की सेवा में निरंतर सेवाएं दे रहा ह।

इस माल्यार्पण में विष्णु कांत मिश्रा शिवम तिवारी राजेश राजपूत रमेश सिंह संजीव कुमार आदि लोग भी साथ रहे।

Trending News