Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ शिकायती प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 7 September 2020
IMG-20200907-WA0052
Share News
       

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ :  थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ दिनांक 05.09.2020 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को शिकायतकर्ता जयचन्द्र पुत्र छोटू नि0 शुकुलपुर छतार थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दी गयी कि उसके द्वारा पारिवारिक सम्पत्ति के बंटवारे के विवाद में दिनांक 31.08.2020 को थाना बाघराय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें थाना बाघराय के मुख्या आरक्षी हरिश्चन्द्र बिन्द व आरक्षी गुरुवेन्द्र सिंह द्वारा दोनों पक्षों को दिनांक 03.09.2020 को थाने बुलाया गया। फिर विपक्षी पक्ष से बात करके उनसे पैसा लेकर उन्हें छोड़ दिया।

फिर उसके बाद मुझसे भी पैसे मांगे गये तथा मेरे भाई श्रीचन्द्र के पैसे व मोबाइल को सिपाही हरिश्चन्द्र बिन्द ने उसकी जेब से निकाल लिए। उसके पश्चात थाने पर गये हम तीनों भाई जयचन्द्र, श्रीचन्द्र व हरिश्चन्द्र को बारी-बारी सिपाही गुरुवेन्द्र सिंह द्वारा पीपल के पेड़ सटाकर हाथ पकड़ लिया गया व सिपाही हरिश्चन्द्र बिन्द द्वारा प्लास्टिक वाले बेंत से बेरहमी से मारा-पीटा गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दिया गया।

Pratapgarh News

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उक्त प्रकरण की जांच कराई गई तो शिकायतकर्ता जयचन्द्र द्वारा लगाये गये आरोप सत्य पाये गये।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के आदेशानुसार आज दिनांक 06.09.2020 को उक्त दोनों आरक्षीयों के विरुद्ध थाना बाघराय में मु0अ0सं0- 324/20 धारा 161, 392, 323, 504 भादवि व 3(1)(द), 3(1)(ध) व 3(2)(5) एससी एटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त मुकदमें की विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है। आरोपी मु0आ0 हरिश्चन्द्र बिन्द व आरक्षी गुरूवेन्द्र सिंह तथा हल्का प्रभारी उ0नि0 संतोष कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : जिला समन्वयक सामुदायिक श्रीकृष्ण विश्वकर्मा की अध्यक्षता में मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षक संकुल की
Next: जनपद प्रतापगढ़ में बेकाबू ट्रेलर ने साइकिल बना रहा दुकानदार को रौंदा,दर्दनाक मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.