Etawah News : जिले में सभी थानाध्यक्षों के द्वारा संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की गई सघन चेकिंग

IMG-20200907-WA0031
Share News

दिलीप कुमार इटावा : आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार समस्त थानाध्यक्ष द्वारा अपने-2 थाना क्षेत्र में बैंक/एटीएम/वाहन चेकिंग की गयी, चैकिंग दौरान CCTV कैमरा,इमरजेंसी अलार्म व बैंक के अन्दर/बाहर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर सोशल डिस्टेंसिंग हेतु निर्देशित किया गया । बैंको की चेकिंग कस्बा जसवंतनगर, इकदिल व ग्रामीण क्षेत्रो के साथ साथ सदर इलाको में भी सघनता से की गई। मास्क व सोशल डिस्टेसिंग पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है।

Etawah News

प्रशासन ने निर्देश किया कि बिना काम के कोई भी व्यक्ति बैंक के अंदर प्रवेश न पाए। जो लोग बैंक से पैसा निकालने आए, उन्हें निर्देश दिया गया कि किसी को भी पासबुक न दिखाएं। किसी के झांसे में न आएं। एटीएम के प्रवेश करते समय यह सुनिश्चित करें कि आस-पास कोई और न हो।

समस्त थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक और एटीएम के आसपास लोगों की चेकिंग की। संदिग्ध लोगों को तलाशी ली गयीं। बैंक और एटीएम के सीसीटीवी चेक किए गए। बैंक शाखा प्रबंधक से संपर्क किया गया। साथ ही बैंकों के आसपास वाहन चेकिंग की गई।कमियां मिलने पर चालान किया गया और जुर्माना भी वसूला गया।

Trending News