Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्गों की बनने वाली सड़कों एवं चैड़ीकरण के कार्यों की समीक्षा 

जनवाद टाइम्स 3 September 2020
IMG-20200903-WA0064
Share News
       

गुलाब चन्द्र गौतम । जनपद प्रतापगढ़ सभी सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर तथा आवश्यक कार्यवाईयां पूर्ण करते हुए परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने दिए निर्देश
03 सितम्बर, 2020 प्रयागराज।
मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार गुरूवार को गांधी सभागार में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्य एवं चैड़ीकरण के कार्यों कीे प्रगति समीक्षा करते हुए एनएचआई सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाईयां पूर्ण करते हुए सड़क निर्माण तथा चैड़ीकरण के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।

 

उन्होंने राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग तथा एनएचआई को आपस में समन्वय स्थापित कर तथा समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा। मण्डलायुक्त ने एनएचआई के द्वारा बनाये जाने वाली सड़कों एवं चैड़ीकरण के निर्माण कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में एनएचआई के अभियंता ने बताया कि प्रतापगढ़-प्रयागराज-चित्रकूट राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य इसी माह में शुरू हो जायेगा। चकेरी-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु सभी औपचारिकतायें पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य को शीघ्रता से कराये जाने का निर्देश दिये है। फाफामऊ के मलाकहरहर से बनने वाले 6 लेन पुल मार्ग के निर्माण के सम्बंध में समस्त औपचारिकतायें पूरी कराते हुए निर्माण कार्य को समय से प्रारम्भ किये जाने का निर्देश दिया है। साथ ही सोरांव से आनंद भवन तक सड़क के चैड़ीकरण के कार्य को भी शीघ्रता से कराये जाने का निर्देश दिया है। हंडिया-बनारस मार्ग के निर्माण कार्य के सम्बंध में एनएचआई के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि निर्माण कार्य में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्य अक्टूबर माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण मनोयोग के साथ परियोजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि निर्माण कार्य में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आये, तो सम्बंधित जिले के जिलाधिकारी से मिलकर या मुझसे मिलकर समस्या का समाधान कराते हुए निर्माण कार्य को तीव्र गति से कराये। इस अवसर पर एडीएम नजूल- गंगाराम गुप्ता, प्रभागीय वनाधिकारी वाई0पी0 शुक्ला, एचएनआई व पीडब्लूडी के अभियंतागणों के अलावा अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़

Post navigation

Previous: कानपुर पुलिस हत्याकांड: पूर्व में हुई मुठभेड़ की जाँच करने पहुँची तीन सदस्यीय कमीशन टीम
Next: Ambedkar Nagar : सर्पदंश के इलाज के दौरान छात्रा की हुईं मौत

 

राशिफल

News Archive

20260408_205702
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
20260306_100142
  • Breaking News
  • National

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
राजापाकर वैशाली GNM संस्थान जांच 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय

जनवाद टाइम्स 8 April 2026
बेतिया कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी

जनवाद टाइम्स 8 April 2026

Latest News

  • Bihar News । बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बैंड पार्टी से 8 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 4 संचालक गिरफ्तार
  • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सीज़फायर की पहल, वैश्विक कूटनीति पर बढ़ी चर्चा
  • वैशाली के राजापाकर GNM संस्थान में अनियमितताओं की जांच शुरू, छात्राओं के आरोपों पर उच्चस्तरीय टीम सक्रिय
  • Bihar News । बेतिया में कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, डीएम ने कहा- मिट्टी की सेहत ही समृद्ध खेती की कुंजी
  • Bihar News। वैशाली बरांटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई । अवैध देशी शराब बनाते 3 गिरफ्तार, 30 लीटर शराब व उपकरण जब्त
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.