Ambedkar Nagar : आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने परचम अब्बास को जिलासचिव नियुक्त

IMG_20200903_180909
Share News

पंकज कुमार । जनपद अंबेडकरनगर में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने के लिए प्रदेश के सभी ज़िलों में बूथ स्तर पर संगठन का गठन किया जा रहा है।

Ambedkar Nagar Uttar Pradesh

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के युवा नेता परचम अब्बास को पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की सहमति से जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने परचम अब्बास को जिलासचिव नियुक्त किया है। आपको बता दें परचम अब्बास लखनऊ के शिया पी. जी. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से ही छात्रराजनीति में आम आदमी पार्टी से जुड़े और तब से संगठन को मज़बूत करने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं। परचम अब्बास इसके पूर्व में लखनऊ शिया पी. जी. कॉलेज में आप की छात्र इकाई के कोऑर्डिनेटर पद पर रहे है।अम्बेडकरनगर के यूथ के जिलासचिव एवं आप श्रमिक इकाई के प्रदेश मीडिया प्रभारी आदि पदों पर रह चुकें है।परचम अब्बास ने कहा ‘जो भी ज़िम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई,उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करूँगा, साथ ही पार्टी को मज़बूत करने के लिए गाँव-गाँव जाकर दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों को साझा करूँगा।
संगठन को मजबूत करने के लिए जनहित के मुद्दों व समस्याओं को लेकर हमेशा आवाज़ बुलंद करूंगा।वही जिलासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी ब्यक्त की है।

Trending News