Ambedkar Nagar : जमीनों का मुआवजा ना मिलने से नाराज किसानों ने जिला अध्यक्ष के आवास पर घेराव 

Ambedkarnagar Uttar Pradesh
Share News

संवाददाता पंकज कुमार । अम्बेडकर नगर जनपद में बने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 सरयू नदी से होते हुए टांडा से वाराणसी तक फोर लेन निर्माण में गए जमीनों के मुवावजे अभी तक नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा का घेराव उनके टांडा विधानसभा स्थित आवास पर किया।

Ambedkarnagar Uttar Pradesh

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसान सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास का घेराव करने जा रहे थे।पुलिस प्रशासन ने किसी अनहोनी की आशंका के कारण सुबह से ही जिलाध्यक्ष के आवास पर पी ए सी और पुलिस बल को तैनात कर शांति व्यवस्था कायम करने का प्रबंध किया था।जैसे ही प्रभावित किसान भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास की तरफ रुख किया तभी पुलिस प्रशासन ने उनके घर के पहले ही किसान नेताओं को किसानों के साथ रोक लिया।यूनियन के नेता और किसान भारतीय किसान यूनियन जिंदा बाद के नारे लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देने पर अड़ा रहा।किसानों के आग्रह पर भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने स्वयं पुलिस प्रशासन से किसानों को बुलवा कर उनके नौ सूत्रीय ज्ञापन को प्राप्त किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन प्राप्त करते समय किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसंपर्क अधिकारी से वार्ता कर शीघ्र किसानों को मुवाबजा दिलाने का अनुरोध किया।उसी समय भाजपा जिलाअध्यक्ष ने जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर से वार्ता कर दो दिन के अंदर किसानों की मुवाबाजे और समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा और किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल के साथ समस्या समाधान के लिए बैठक करने के लिए वार्ता कर समय और दिन तय किया गया।जिलाध्यक्ष ने किसानों को उनकी समस्या के समाधान के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने का भी आश्वासन देकर घेराव समाप्त करवाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम भी एक किसान परिवार से जुड़े हैं। इसलिए हम भी किसानों के समस्याओं से पूरी तरह से परिचित हैं।

Trending News