Etawah News : नगला छद की गलियों में जल भराव की समस्या का पिछले 1 वर्ष से नही हो रहा कोई समाधान

IMG-20200827-WA0006
Share News

आशीष कुमार जसवंतनगरः क्षेत्र के ग्राम नगला छंद की गलियो मे जलभराब के चलते महिला तथा पुरूषो तथा बच्चो का निकलना दूभर है पानी भरा होने से चारो तरफ बदबू का साम्राज्य है सफाईकर्मी सफाई के लिए गांव मे नही पहुॅचते ग्रामीणो की शिकायत पर प्रधान ध्यान नही देते इन सव बातो से ग्रामबासी परेशान हो रहे है।

Etawah News

विवरण के अनुसार उक्त गांव मे जर्जर सड़क व जलभराव यहां की सबसे बड़ी समस्या है। ऐसे हालत में बड़े तो किसी तरह निकल जाते हैं मगर बच्चे अक्सर फंस जाते हैं।उनको गंदे पानी में होकर निकलना पड़ता है। सड़कों पर जलभराव व कीचड़ भरी रहती है। शिकायत के बाद भी समस्या से निजात नहीं दिलाई जा रही है। गांव की गलियों जलभराव के चलते सड़क तालाब में तब्दील हो गयी है।

गांव के गोविंद , दिनेश, महाबीर, संदीप, संजीव, श्यामसुदंर, आदि लोगो का कहना है कि लगभग 1 वर्ष से यह समस्या बनी हुई है गांव का पानी निकलने के लिए जगह नही है कई बार इसकी शिकायते प्रधान तथा एसडीएम से की गई है मगर इसका कोई समाधान नही हुआ पास मे ही तालाब है मगर बहां तक पानी जाने के लिए नाली नही है जिसके चलते पानी गलियो मे ही भरा रहता है ग्राम प्रधान सरौज देवी का कहना है कि लोगो की शिकायत मिली है जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जायेगा।

Trending News