Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar : चार माह बाद भी किसानों का नहीं हुआ भुगतान

जनवाद टाइम्स 26 August 2020
Ambedkar Nagar UP
Share News
       

संवाददाता-पंकज कुमार । अंबेडकरनगर जिले में चार माह से अधिक बीत चुका है,लेकिन पांच हजार से अधिक किसानों के करीब 21 करोड़ रुपये का भुगतान अकबरपुर चीनी मिल, मिझौड़ा ने नहीं किया है।भुगतान के लिए संबंधित किसान लगातार चीनी मिल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।भुगतान न होने से कोरोना संकट के बीच किसानों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Ambedkar Nagar UP

आपको बता दें कि, किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में खाद बीज की जरूरत है,लेकिन भुगतान न होने से उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याएं झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों के हित को देखते हुए अविलंब भुगतान कराया जाए। गन्ना किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच हजार से अधिक ऐसे गन्ना किसान हैं,जिन्हें बकाया भुगतान के लिए बार बार अकबरपुर चीनी मिल कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उधर चीनी मिल के अनुसार लगभग 21 करोड़ रुपये का भुगतान होना शेष है। चीनी मिल प्रशासन अभी पांच अप्रैल तक गन्ने की बिक्री करने वाले किसानों का ही भुगतान कर सका है। चीनी मिल में पेराई का कार्य 26 अप्रैल तक चला। शासनादेश के अनुसार, गन्ना बिक्री के एक माह के अंदर भुगतान कर दिया जाना चाहिए, लेकिन चार माह से अधिक समय बीत चुका है और अब तक भुगतान नहीं हो सका है।

इससे संबंधित किसानों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कटरिया सम्मनपुर के गन्ना किसान रामजीत जायसवाल ने कहा कि उन्होंने 13 अप्रैल को गन्ना की बिक्री की थी। अब तक भुगतान नहीं हो सका है। वह बार-बार चीनी मिल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन शीघ्र ही भुगतान कर दिए जाने का आश्वासन दिया जा रहा है। कहा कि मौजूदा समय में खाद के लिए राशि की जरूरत है। कोरोना संकट के चलते उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
उस पर से भुगतान भी नहीं हो सका है। बरधाभिउरा के मंगल वर्मा व सोनगाव के राजेंद्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चीनी मिल प्रशासन को किसानों के हित की कोई परवाह ही नहीं है। गन्ना किसान विभिन्न प्रकार के आर्थक संकट संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि, किसानों के हित को देखते हुए अतिशीघ्र भुगतान कराया जाए। उधर, सहायक महाप्रबंधक गन्ना अरविंद सिंह ने बताया कि जल्द ही गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। प्रक्रिया लगातार अमल में लाई जा रही है। किसानों का भुगतान रोकने का सवाल ही नहीं उठता।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar : वफा चौराहे पर आये दिन हो रही है चोरियां, पुलिस नहीं कर रही है छानबीन
Next: Vaishali : पल्लवी गौरव बनी लोजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0208
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष

जनवाद टाइम्स इटावा 28 July 2026
IMG-20260727-WA0063
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0067
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा

जनवाद टाइम्स 27 July 2026
IMG-20260727-WA0068
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश

जनवाद टाइम्स 27 July 2026

Latest News

  • Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
  • बेतिया में भाकपा की बैठक: परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा नीति में बदलाव की मांग, छात्र मुद्दों पर जताई एकजुटता
  • बेतिया मीना बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, भारी विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अवैध कब्जा
  • बेतिया: डेंगू रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश, पूर्व में प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के आदेश
  • वायरल, पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.