UttarPradesh : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण के वाहन को अमड़ी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण

IMG_20200821_111938
Share News

संवाददाता-पंकज कुमार अंबेडकरनगर-जिले के बिधान सभा आलापुर क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण का जिले में दौरा बेहद हलचल भरा रहा।जिला मुख्यालय से वापस लौटते समय पुलिस प्रशासन स्थिति को भापने में जुटा रहा। बता दें कि जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर सराय गांव में नाबालिग बालिका के साथ हुई ।

Chandrashekhar Azad urf Ravan

हैवानियत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण का गांव में पहुंचने का कार्यक्रम तय था।

Chandrashekhar Azad urf ravan

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह अपने समर्थकों के साथ रामनगर बाजार पहुंचे जहां से न्योरी के लिए प्रस्थान कर गए और न्योरी बाजार में ही पीड़िता को बुलाकर मुलाकात किया और पीड़िता की लड़ाई को अपनी लड़ाई बता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

आजमगढ़ जाते समय पड़ोसी जनपद की पुलिस ने अमड़ी टोल प्लाजा के निकट रोक लिया जिससे आक्रोशित चंद्रशेखर आजाद के समर्थक सड़क पर धरने पर बैठ गए बाद में चंद्रशेखर आजाद भी धरने में शामिल हो गए।

Trending News