Etawah News : जिले मे आज एक साथ 34 नए मरीजो की कोरोना रिपोर्ट आयी पोजिटिव, इस सप्ताह में 286 नए मरीज, 7 की मौत

IMG-20200725-WA0019
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया । इटावा में कोरोना का कहर अब तो थमने का नाम ही नही ले रहा है, जिले में जनपद की आधी से ज्यादा आवादी सील हो चुकी है, कई जगह पहले ही हॉटस्पॉट होने के कारण सील हैं।

वहीं आज सुबह कुल 34 मरीजो कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कोरोना पॉजिटिव मरीज संख्या बढ़कर 985 हो चुकी है। अब तक जिले के कुल 588 मरीज कोरोना से जंग जीत कर घर जा चुके है।

★ सदर एसडीएम सिद्धार्थ , डिप्टी सीएमओ डा.वीरेन्द्र सिंह, डा.विनोद शर्मा, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और विभिन्न क्षेत्रो के व्यक्तियों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर L-1/ पीजीआई सैंफई/ नरायन कॉलेज भिजवाया गया/ होम क्वारन्टीन किया गया। परिवारीजनों और अन्य की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि व्यक्ति कहां से संक्रमित हुये थे, सभी मरीजो की हिस्ट्री पता कि जा रही है। सभी क्षेत्र को सैनेटाइज कराया जा रहा है, उसके बाद प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में 250 मीटर का क्षेत्र में बैरिकेटिंग लगाकर सील भी कराया जा रहा है।

★एसडीएम सिद्धार्थ ने लोगों से अपील की वह परेशान न हो। अपने आसपास साफ सफाई रखे, प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशो का पूर्णतया पालन करे, आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ही क्षेत्र को सील किया गया है। इसलिए कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र में प्रवेश न करें।

कहा कहा मिले मरीज

आज सुबह एक साथ आयी 34 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव जो निम्न स्थानों पर पाए गए वो ये है-

5 बैरन कटरा साहब खा
3 रामगंज भर्थना
3 थाना चौबिया
2 इकदिल
2 पुरविया टोला
2 नारायण नगर उसरा अड्डा
2 बसरेहर
2 पुलिस लाईन
2 सैफई यूनिवर्सिटी
1 अशोक नगर
1 ज्ञानपुर भर्थना
1 होमगंज भर्थना
1 ओम शांति कॉलोनी
1 पुधिया जसवंतनगर
1 इकदिल
1 पुलिस स्टेशन लवेदी
1 सीएचसी भर्थना
1 खेड़ा पाती इकदिल
1 खटराना टोला बाह अड्डा
1 पीपल अड्डा

वर्तमान में अब तक इटावा में कोरोना

मरीजों की कुल संख्या- 985
इलाज से ठीक हुए मरीज- 588
इलाज के दौरान मौत हुई- 31
एक्टिव कोरोना मरीज- 366

Trending News