Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

पिछले 3 महीने से आपके खाते में गैस सब्सिडी नहीं आने का ये है कारण, सरकार ने लिया फैसला

जनवाद टाइम्स 31 July 2020
Gas subsidy information account
Share News
       

महेन्द्र बाबू । आप जानते हैं कि पिछले 3 महीने से आपके अकाउंट में Gas Subsidy का पैसा नहीं आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई 2020 से ही घरेलू एलपीजी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी आपके बैंक खाते में नहीं आ रही है. सरकार ने मई महीने से ही आपको मिलने वाली गैस सब्सिडी खत्म कर दी है.

Gas subsidy information account

केंद्र सरकार ने मई महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते समय ही गैस सब्सिडी खत्म करने का फैसला किया था, जिसके कारण मई, जून और जुलाई में गैस लेने पर भी ग्राहकों को सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है.

गैस सिलेंडर का बाजार मूल्य या बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत काफी कम हो गई है. इस बीच सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है. ऐसे में दोनों सिलेंडरों के बीच कीमत का अंतर लगभग खत्म हो गया है. यही वजह है कि सरकार ने अब घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देना बंद कर दिया है.

सब्सिडी खत्म होने का असर

रसोईगैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में पिछले एक साल से लगातार कटौती की जा रही है. इसीलिए सब्सिडी वाला सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया है. इसके साथ ही इस पर मिलने वाली सब्सिडी शून्य हो गई है. देश की राजधानी दिल्ली में पिछले साल जुलाई में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर का बाजार मूल्य 637 रुपये था, जो अब घटकर 594 रुपये रह गया है. अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है.

Post navigation

Previous: Etawah News : ब्राह्मण समाज में हो रही हत्याओं और उत्पीड़न की घटनाओं से नाराज ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन
Next: Etawah News : नहीं दिख रहा कोरोना का डर, बाजारों में जबरदस्त भीड़

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260401-WA0013(5)
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: पूर्व विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला

जनवाद टाइम्स 18 July 2026
IMG-20260718-WA0035
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने दिए व्यापक निर्देश

जनवाद टाइम्स 18 July 2026
IMG-20260718-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कौटिल्य हॉस्टल छात्र मौत मामला, पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, न्याय का दिलाया भरोसा

जनवाद टाइम्स 18 July 2026
Screenshot_20260718_183808_WhatsApp
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: नहर किनारे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

जनवाद टाइम्स 18 July 2026

Latest News

  • Bihar News: पूर्व विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला
  • Bihar News: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने दिए व्यापक निर्देश
  • Bihar News: कौटिल्य हॉस्टल छात्र मौत मामला, पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, न्याय का दिलाया भरोसा
  • Bihar News: नहर किनारे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग
  • Bihar News: किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने को लेकर प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.