जनपद प्रतापगढ़ में दीक्षांत समारोह संपन्न

Pratapgarh News
Share News

 

गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़ । दीक्षांत परेड समारोह पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह प्रयागराज की उपस्थिति में 199 आरक्षियों की ट्रेनिंग सकुशल संपन्न ।

Pratapgarh News

प्रशिक्षणरत रिकूट आरक्षियों के सफल होने के अवसर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दीक्षांत परेड की गई और मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और आरक्षियों के कमांडर अखंड प्रताप सिंह ,रोहित यादव ,दुर्गेश यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया ।

Pratapgarh News

पुलिस महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में सभी आरक्षियों को बधाई देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और कहा कि “सर फरोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है” का अनुसरण करते हुए आप लोगों को जोश और जज्बे के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी ।

Pratapgarh News

अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी आरक्षियों को बधाई देते हुए आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार द्विवेदी , दिनेश द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे । गुलाब चन्द्र गौतम प्रतापगढ़

Trending News