Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के प्रकरण में BSP मुखिया मायावती ने की CBI जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 30 July 2020
BSP supremo Mayawati
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया । बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती कोरोना संक्रमण तथा उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के बाद अब फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। बसपा मुखिया मायावती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है।

BSP supremo Mayawati

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो चुकीं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गुरुवार को दो ट्वीट किया है। मायावती ने लिखा है कि “बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नये तथ्यों का उगाहर होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।अब उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। मायावती ने कहा है कि अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस के करने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआइ ही करे।”

मायावती ने कहा कि इसके “साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत के प्रकरण में महाराष्ट्र व बिहार के काग्रेंसी नेताओं के अलग-अलग रवैये से ऐसे लगता है कि इनका असल मकसद इस प्रकारण की आड़ में पहले अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति करना है। इन सभी की वरीयता में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना बाद में है, जो कतई उचित नहीं। इस प्रकरण में महाराष्ट्र सरकार अब तो गंभीर हो।”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाएगी। गृहमंत्री ने यह फैसला मुंबई के पुलिस आयुक्त सहित अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद किया। गृहमंत्री देशमुख 17 जुलाई को ही एक बार स्पष्ट कर चुके थे कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच मुंबई पुलिस ही करेगी। सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती ने भी एक बार ट्वीट कर लिखा था कि मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। ताकि पता चल सके कि किन दबावों के तहत सुशांत ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पटना में अब सुशांत के पिता केके सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करवाकर सीधे रिया चक्रवर्ती पर ही सुशांत सिंह राजपूत को उकसाने का आरोप लगाया है।

Post navigation

Previous: नई शिक्षा नीति-2020: पाँचवीं क्लास तक मातृभाषा में पढ़ाई, MHRD का नाम बदला
Next: यूपी में 32 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में सीडीओ बदले गए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260717-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

जनवाद टाइम्स 17 July 2026
IMG-20260717-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: निक्षय पोषण योजना के तहत टीवी मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

जनवाद टाइम्स 17 July 2026
IMG-20260717-WA0063
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगी नई दिशा, विद्यार्थियों से की सहभागिता की अपील 

जनवाद टाइम्स इटावा 17 July 2026
Picsart_26-07-17_08-05-22-192
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटा घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 17 July 2026

Latest News

  • Bihar News: 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
  • Bihar News: निक्षय पोषण योजना के तहत टीवी मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
  • Etawah News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगी नई दिशा, विद्यार्थियों से की सहभागिता की अपील 
  • Etawah News: जसवंतनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटा घायल
  • बिहार न्यूज़: ‘फनिया वध’ के मंचन ने जीवंत किया चंपारण का क्रांतिकारी इतिहास, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ गांधी सभागार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.