Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh : औद्योगिक व वाणिज्यिक उपभोक्ता 31 जुलाई तक करें बकाया बिल जमा और लें फिक्स्ड डिमांड चार्ज में छूट

जनवाद टाइम्स 29 July 2020
commercial consumers deposit outstanding bills till 31 July
Share News
       

औद्योगिक व वाणिज्यिक उपभोक्ता 31 जुलाई तक करें बकाया बिल जमा और लें फिक्स्ड/डिमांड चार्ज में छूट

मनोज कुमार राजौरिया । ऊर्जा एवं अतरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बकाया जमा कर लाभ उठाने का अंतिम अवसर, अगस्त महीने में मिलेगा छूट का लाभ, लॉकडाउन से पड़े प्रभाव के कारण आत्मनिर्भर भारत पैकेज से मिले लाभ से एक माह के फिक्स्ड/डिमांड चार्ज में दी जा रही है छूट, निजी ट्यूबवेल उपभोक्ता 6 मासिक किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा वाली किसान आसान क़िस्त योजना में 31 जुलाई तक पंजीकरण करा योजना का लें लाभ।

commercial consumers deposit outstanding bills till 31 July

औद्योगिक व व्यावसायिक उपभोक्ता ऊर्जा विभाग द्वारा एक महीने के फिक्स्ड/डिमांड चार्जेस में दी गई छूट का लाभ लेने के लिये 31 जुलाई तक बकाये का भुगतान कर लाभ उठायें। बकाया जमा करने पर अगस्त में इस लाभ की सुविधा दी जाएगी।

केंद्र सरकार ने आत्म निर्भर भारत अभियान पैकेज के तहत केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ट्रांसमिशन व जनरेशन इकाइयों को राहत दी थी। जिसके बाद उनके द्वारा डिस्कॉम्स को आर्थिक सहायता दी गई। जिसका लाभ ऊर्जा विभाग ने प्रदेश के औद्योगिक व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को एक माह का फिक्स्ड/डिमांड चार्ज माफ कर दिया।

पहले यह योजना 30 जून तक के लिये शुरू की गई थी। बाद में औद्योगिक व वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की मांग पर इसे 31 जुलाई तक बढ़ाया गया। जून तक का बकाया जमा करने पर अगस्त में आने वाले जुलाई माह के बिल में उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गये हैं। राहत का लाभ ऊर्जा विभाग द्वारा 1 KW से लेकर LMV-6, HV-2 औद्योगिक और LMV-2, HV-11, HV-12 वाणिज्यिक कनेक्शनों को मिलेगा।

निजी ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को 6 मासिक किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा वाली किसान आसान क़िस्त योजना के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

वर्तमान बिल के साथ किस्तें जमा कर 31 जनवरी तक के बिल पर लगे सरचार्ज से मुक्ति का यह अंतिम अवसर है। IndiaFightsCorona के दौरान किसान आसान क़िस्त योजना की फरवरी से जून तक किस्तें न जमा कर पाने वाले उपभोक्ता भी लाभार्थी बने रहेंगे।

Post navigation

Previous: इटावा पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टे की खाई-बाडी करते हुए 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next: Etawah News : इटावा पुलिस द्वारा 15000 रुपये के ईनामी वाछिंत गैंगस्टर एक्ट के 01 शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260717-WA0063
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगी नई दिशा, विद्यार्थियों से की सहभागिता की अपील 

जनवाद टाइम्स इटावा 17 July 2026
Picsart_26-07-17_08-05-22-192
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटा घायल

जनवाद टाइम्स इटावा 17 July 2026
IMG-20260716-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: ‘फनिया वध’ के मंचन ने जीवंत किया चंपारण का क्रांतिकारी इतिहास, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ गांधी सभागार

जनवाद टाइम्स 16 July 2026
IMG-20260716-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बगहा में बाढ़ के बीच कंधे पर बच्चे को लेकर नदी पार करता दिखा पिता, वायरल वीडियो ने उजागर की व्यवस्था की चुनौतियां

जनवाद टाइम्स 16 July 2026

Latest News

  • Etawah News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में युवाओं को मिलेगी नई दिशा, विद्यार्थियों से की सहभागिता की अपील 
  • Etawah News: जसवंतनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मां-बेटा घायल
  • बिहार न्यूज़: ‘फनिया वध’ के मंचन ने जीवंत किया चंपारण का क्रांतिकारी इतिहास, राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ गांधी सभागार
  • बिहार न्यूज़: बगहा में बाढ़ के बीच कंधे पर बच्चे को लेकर नदी पार करता दिखा पिता, वायरल वीडियो ने उजागर की व्यवस्था की चुनौतियां
  • बिहार न्यूज़: यूरिया की किल्लत, कालाबाजारी और जबरन नैनो-उर्वरक बिक्री पर रोक लगाने की मांग, किसान महासभा का प्रदर्शन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.