इटावा पुलिस द्वारा मात्र 36 घंटे में थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत हुए गोली काण्ड की घटना सफल अनावरण कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Etawah News
Share News

पुलिस द्वारा मात्र 36 घंटे में थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत हुए गोली काण्ड की घटना सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

मनोज कुमार राजौरिया इटावा। अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी टीम थाना इकदिल पुलिस की संयुक्त टींम द्वारा कार्यवाही करते हुये मात्र 36 घंटे में थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत युवती को गोली मारने वाले 02 अभियुक्तों को अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार ।

Etawah News

दिनाकं 26.07.2020 को थाना इकदिल पुलिस को ग्राम लुधियात में युवती को कुछ अज्ञात युवकों द्वारा गोली मारने के संबंध में सूचना प्राप्त हुयी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना इकदिल पुलिस द्वारा मौके पर पहुच कर युवती को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहॉ से उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई सैफई भेजा गया था । वादी सोवरन सिहं (लडकी का पिता) की तहरीर के आधार पर थाना इकदिल पर मु0अ0स0 267/2020 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी इटावा व थाना इकदिल पुलिस से 02 टीम गठित की गयी । गठित टीम द्वारा ताबडतोड कार्यवाही करते हुए इलैक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 28.07.2020 को पुठिया पुल थाना इकदिल क्षेत्र से 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त तमंचा मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. कौशल राजपूत उर्फ केके राज पुत्र स्व0 लज्जाराम निवासी लुधियात थाना इकदिल
2. गौरव राजपूत पुत्र महेश चन्द्र राजपूत निवासी मौहल्ला कुम्हारन थाना इकदिल |

Trending News