Etawah News : लखना नहर में अज्ञात महिला का मिला शव

Etawah News
Share News

 

विनाय कुमार इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भोगनीपुर गंग नहर में कस्बा लखना के पुराना व नया नहर पुल के बीच एक अज्ञात महिला का शव पानी में बहता हुआ आया महिला का शव पूरा सड़ चुका है। जिससें महिला के शव की पहचान नहीं हो पा रही है। वहीं थानाध्यक्ष रमेश सिंह व लखना चौकी इंचार्ज प्रशान्त द्विवेदी सहित तमाम पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची। महिला के शव की नहीं हो पा रही है पहचान ।

Etawah News

लखना पुलिस चौकी इंचार्ज प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी पुलिस थानों में मृतका की फोटो भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा की महिला की मौत के कारण क्या रहे।

Trending News