Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा पुलिस द्वारा युवक के अपहरण का मास्टरमाइंड व 25000 का इनामी वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

जनवाद टाइम्स 23 July 2020
Etawah News
Share News
       

इटावा पुलिस द्वारा युवक के अपहरण का मास्टरमाइंड व 25000 का इनामी वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मनोज कुमार राजौरिया इटावा । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी टीम तथा थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 19.06.2020 को युवक के अपहरण का मास्टरमाइंड व थाना चौबिया से टॉप-10 अपराधी तथा 25000 का इनामी वाछिंत अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Etawah News

दिनांक 19.06.2020 को वादी विनोद कुमार पुत्र जनमेद सिहं द्वारा अपने भाई रिंकू को 04 व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर कार से अपहरण कर ले जाने के संबंध में थाना फ्रेण्डस कालोनी सूचना दी गयी थी वादी की तहरीर के आधार पर थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0स0 331/2020 धारा 364 भादवि बनाम 05 नामजद अभियुक्त अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त अपहरण की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कालोनी को तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपहर्त की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कालोनी टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयासरत थे, कि अपहर्त अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर थाना फ्रेंड्स कालोनी पर पहुंच गया जिसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया था । उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दिनांक 20.06.2020 को 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका था तथा पुलिस टीम द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थी । इसी क्रम में आज दिनांक 23.07.2020 को एसओजी टीम तथा थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस को वाहन चेंकिग के दौरान सूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0स0 331/2020 से संबंधित वाछिंत अभियुक्त अपहरण की घटना में प्रयुक्त कार द्वारा कुम्हावर रोड से लोकासाई नहर पुल की तरफ आ रहा है । सूचना के आधार पर एसओजी टीम व थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस टीम तत्काल कार्यवाही करते हुए लोकासाई नहर पुल पर पहुंच कर सघनता से चैंकिग करने लगे । तभी कुछ देर बाद एक सफेद रंग की गाडी आती हुयी दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा गाडी को तेजी आगे की भगाने का प्रयास किया गया । जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए लोकासाई नहर पुल से 200 मीटर आगे आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस बरामद किए गय़े ।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.06.2020 को मेरे द्वारा रिंकू के अपहरण की योजना बना कर उसका अपहरण किया गया था एवं अभियुक्त के बारे में विस्तृत जानकारी की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में उक्त अभियुक्त थाना चौबिया से टॉप-10 अपराधी है एवं 25000 का इनामी अभियुक्त है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. भीमा उर्फ प्रदीप सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी गंगापुरा थाना चौबिया जनपद इटावा ।

Post navigation

Previous: Agra : सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं पूर्ति निरीक्षक कार्यालय बाह के कर्मचारी
Next: इटावा पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले एवं गैंगस्टर एक्ट के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.