Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News : जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन व मास्क का प्रयोग करने की अपील

जनवाद टाइम्स 22 July 2020
DM Pratapgarh UP
Share News
       

जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन व मास्क का प्रयोग करने की अपील

संवाददाता गुलाब चंद्रर गौतम  ।  जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने नगर पालिका परिषद बेल्हा क्षेत्र में आज से घोषित वृहद कन्टेन्मेन्ट जोन में भ्रमणशील रहकर अम्बेडकर चौराहा, भंगवा चुंगी, तहसील सदर, चौक घंटाघर, चिलबिला सहित अन्य क्षेत्रों में लॉकडाउन के अनुपालन का जायजा लिया।

DM Pratapgarh UP

इस दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने, मास्क/गमछा/रूमाल का प्रयोग करने तथा बहुत आवश्यक न हो तो अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की।

DM Pratapgarh UP

जिलाधिकारी ने ड्यिटी में तैनात पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि बिना मास्क के टहलते हुये पाया जाये तो उसके विरूद्ध जुर्माने की तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा न हो तथा चौराहों पर वाहनों के जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाये, वाहनों का आवागमन सुचारू ढंग से सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि नगर पालिका परिषद बेल्हा क्षेत्र में समस्त आवश्यक सेवायें यथा स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुली रहेंगी, इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना वॉरियरल, स्वच्छता कर्मी, डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने जाने पर कोई प्रतिबन्ध नही होगा। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने चिलबिला में मेडिकल स्टोर की दुकान पर पहुॅचकर मेडिकल स्टोर के संचालक को निर्देशित किया कि दुकान पर बिना मास्क के आने वाले व्यक्तियों को दवा न दी जाये, साथ ही दवा वितरण के समय सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : संगम इंटरनेशनल स्कूल सीबीएससी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में बना जिला टॉपर
Next: Pratapgarh News : विकासखंड मांधाता ग्राम पंचायत अहिना ग्राम में मजबूरी और सरकार के पैसों का बंदर बाट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.