केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020: एडमिशन प्रोसेस 20 जुलाई से शुरू होगी

Kendriya Vidyalaya Admission 2020
Share News

केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2020: एडमिशन प्रोसेस 20 जुलाई से शुरू होगी

मनोज कुमार राजौरिया ।  केंद्रीय विद्यालय या KV में एडमिशन के लिए इच्छुक छात्रों और उनके अभिभावकों को बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केवी में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक में एडमिशन के लिए एडमिशन फॉर्म 20 जुलाई 2020 भरे जाने शुरू हो जायेंगे वहीं कक्षा 11 में एडमिशन के लिए फॉर्म 10 वीं परिणाम जारी होने के एक सप्ताह बाद उपलब्ध करा दिए जायेंगे। इस वर्ष कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पूरी सुरक्षा के साथ कक्षा 1 का नया सत्र 15 सितम्बर 2020 से ऑनलाइन या सरकार के आदेशानुसार स्कूल कक्षाओं में शुरू कर दिया जायेगा। केवी एडमिशन 2020 के लिए एडमिशन फॉर्म केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Kendriya Vidyalaya Admission 2020

आप KV Admission 2020 के लिए एडमिशन फॉर्म 7 अगस्त 2020 तक भर सकते हैं केंद्रीय विद्यालय शिक्षा का एक कॉमन प्रोग्राम आयोजित करता है। ये मुख्य रूप से रक्षा विभाग सैनिकों और अर्ध-सैन्य कर्मियों सहित हस्तांतरणीय केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रवेश प्रदान करता है। केवी में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरने होंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में भरे जा सकेंगे।

Trending News