Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कानपुर रेवाड़ी तेल पाइप लाइन के कार्य के चलते किसान परेशान

जनवाद टाइम्स 16 July 2020
Etawah News
Share News
       

कानपुर रेवाड़ी तेल पाइप लाइन के कार्य के चलते किसान परेशान

मनोज कुमार राजौरिया इटावा। कस्बा क्षेत्र बसरेहर से होकर निकली हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी की पाइप लाइन को कम्पनी ने एक मीटर और नीचे कर बिछाए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। अभी यह पाइप लाइन ज्यादा गहराई पर न होने से किसान अगर खेत में काम करता है तो भी पाइप लाइन में चोरी के रोकथाम के लिए लगाए गए सेंसर कंट्रोल रूम में संकेत भेजने लगते हैं। जिससे कम्पनी को पिछले काफी समय से दिक्कतें आ रही थीं।

Etawah News

जिसके चलते किसानों के खेत में खेती का काम ठप्प है। किसानों का आरोप है कि कम्पनी के कर्मचारी खुदाई से पहले किसानों को भराव के लिए पैसा देने का आश्वासन देते हैं लेकिन बाद में धोखा देकर चले जाते हैं। राहिन के रहने वाले किसान कौशल किशोर का कहना है कि एक वर्ष पूर्व भी कम्पनी ने उनके खेत पर पाइपलाइन की मरम्मत को लेकर खुदाई का कार्य कराया था।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि वह खोदी गई जमीन का भराव कराने का भुगतान करेंगे लेकिन कम्पनी के कर्मचारी बिना भुगतान किए ही रात में सामान लेकर खिसक गए और आज तक उन्हें कोई पैसा नहीं मिला।

इस बार खेतों में खुदाई और भी गहरी हो रही है। ऐसे में किसानों की धान की फसल पहले ही लेट हो रही है। वहीं वह सब इस बात से डरे हुए हैं कि कहीं कम्पनी के अधिकारी इस बार भी बिना भुगतान के न चले जाएं।

Post navigation

Previous: जिले में आज 05 नए मरीजो के मिलने से कुल कोरोना मरीज संख्या बढकर 425 हुई
Next: Etawah News : डीआईओएस ने विद्यालयों में नए एडमीशन की गाइडलाइंस की जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.