Agra News : लखनऊ में वकील की हत्या के विरोध में बाह के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

IMG_20200714_184814
Share News

लखनऊ में वकील की हत्या के विरोध में बाह के अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

संवाददाता सुशील चंद्र । लखनऊ में हमलावरों द्वारा एक अधिवक्ता की हत्या कर दिए जाने के विरोध में बाह के अधिवक्ता आज न्यायिक कार्य से विरत रहे उन्होंने बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया ।बता दें कि लखनऊ में हमलावरों द्वारा एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गयी थी जिसे लेकर बाह के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।

Bah Agra News

बाह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू एडवोकेट ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर शासन से गुहार लगाई साथ ही प्रदेश में हो रही गुंडागर्दी को रोकने के लिए सरकार से मांग की।आज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अधिवक्ता की हत्या किये जाने का विरोध किया।

Bah Agra News

विरोध प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं में सुभाष बाबू, अखिलेश तिवारी,सुरेंद्र बाबू, राजेंद्र सिंह,रविकांत मिश्रा, सुनील शुक्ला, बृजेश भदौरिया,पंकज कुमार,दीपेश भदोरिया ,वसीम पठान,स्वदेश सक्सेना, ओमपाल तोमर, भोले गुर्जर, अंतरिक्ष शर्मा, अनुराग उपाध्याय, नुसरत हुसैन आदि मौजूद रहे।

Trending News