Bihar न्यूज़ :दयालपुर कॉलेज में ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर कार्यक्रम, युवाओं से देश निर्माण में योगदान की अपील

IMG-20261006-WA0171
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
दयालपुर, वैशाली

ब्रज मोहन दास महाविद्यालय, दयालपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में सभागार में ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने की। मंच संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने में देश के प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यदि हम समाज में किसी एक व्यक्ति को शिक्षित करने में सफल होते हैं या आपदा के समय देश और समाज के काम आते हैं, तो यह भी विकसित भारत के निर्माण में हमारा महत्वपूर्ण योगदान है।

IMG 20261006 WA0173 scaled

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें तथा देश के प्रति समर्पित और ईमानदार होकर कार्य करें। युवाओं की मेहनत, लगन और जिम्मेदारी से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

कार्यक्रम में डॉ. अनामिका आनंद ने कहा कि देश में करीब 40 करोड़ युवाओं की आबादी है, जो भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर का चुनाव करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को अपनी प्रतिभा और कौशल का बेहतर उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को किसी न किसी क्षेत्र में कुशल बनने का प्रयास करना चाहिए। यदि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें और समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें, तो भारत निश्चित रूप से विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में मजबूती से खड़ा होगा।

IMG 20261006 WA0171

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी विकसित भारत के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्रा कशिश भारती, काजल कुमारी, सोनी कुमारी और आदित कुमारी ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र सेवा के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में छात्र सचिन कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Trending News